उत्तराखंड- एक देवस्थल
उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थान और पूजन स्थल है जिसके कारण उत्तराखंड को ‘ देव भूमि ’ या फिर ‘ भगवान की भूमि ’ भी कहा जाता है। ये भक्ति और तीर्थयात्रा के लिए सबसे पवित्र और अनुकूल स्थान माना गया है। उत्तराखंड , उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही सुंदर और शांत पर्यटन केंद्र है । इस जगह का शुमार देश की कुछ उन चुनिन्दा जगहों में है जो अपनी सुन्दरता के लिए दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। उत्तराखंड को अपने स्वच्छ वातावरण , मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है। उत्तराखंड की स्थापना- सन 2000 से पहले उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का ही एक हिस्सा ( Part ) था | 9 नवंबर 2000 में देश के सबसे बड़े राज्य से अलग होने के बाद उत्तराखंड अपने आप में पूर्ण राज्य बन गया। उत्तराखंड के बारे में विस्तार से- उत्तर प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग के कई जिलों और हिमालय पर्वत श्रृंखला के एक छोटे से हिस्से को एकसाथ जोड़कर उत्तराखंड राज्य का गठन किया गया था। यह राज्य हिमालय की तराई और भाभर की प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। तिब्बत का स्वायत्...
Comments
Post a Comment